Thursday, March 10, 2011

अब ये हैं दुनिया के 10 सबसे दौलतमंद शख्स


फोर्ब्स ने 2011 की अरबपतियों की नई लिस्ट जारी कर दी है लेकिन हैरत की बात यह है कि इस बार मुकेश अंबानी इस बार रईसों की लिस्ट में काफी नीचे पहुंच गए हैं दुनिया के दस दौलतमंद लोग इस प्रकार हैं...
कार्लोस स्लिम—71 वर्षीय मैक्सिकों के व्यापारी कार्लोस स्लिम 74 अरब डॉलर की दौलत के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। स्लिम अभी भी अपने चालीस साल पुराने मकान में रहते हैं और एक पुरानी मर्सिडीज कार चलाते हैं। लेकिन इतना धनवान होने के बावजूद स्लिम ने दूसरे अरबपतियों की तरह अपनी दौलत दान करने की बात कभी नहीं कहीं।

बिल गेट्स—माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स रईसी के मामले में दूसरे नंबर पर हैं उनकी कुल संपत्ति 56 अरब डॉलर है। 56 वर्षीय बिल गेट्स ने अपनी आधी दौलत दान करने की बात कही है यह दौलत सामाजिक कार्यो में लगाई जाएगी।

वारेन बफे— 50 अरब डॉलर की दौलत के साथ वारेन वफे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 80 वर्षीय वारेन बफे अपनी 99 फीसदी कमाई मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन को दान करेंगे यहा फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े काम करता है। वह 8 अरब डॉलर पहले ही दान कर चुक हैं।

वर्नाड अर्नोल्ट—फ्रांस के 41 वर्षीय व्यवसायी वर्नाड अर्नोल्ट रईसी के मामले में दुनिया में चौथे पायदान पर हैं। अर्नोल्ट की कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स बनाने वाली कंपनी है।

लेरी एलिसन—अमेरिका के लेरी एलिसन के पास 39.5 अरब डॉलर की संपत्ति है और यह पांचवे सबसे रईस व्यक्ति हैं। लेरी एलिसन ओरेक्कल के फाउंडर और सीईओ हैं।

लक्ष्मी मित्तल—भारतीय मूल के लंदन बेस्ड लक्ष्मी मित्तल दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के मालिक हैं 60 वर्षीय मित्तल के पास 31.1 अरब डॉलर की संपत्ति है।

एमानसियो ओरटेगा—स्पेन के 74 वर्षीय व्यवसायी 31 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं और दुनिया के सातवें सबसे दौलतमंद व्यक्ति हैं।

एइक बटिस्टा—जर्मन कॉलेज ड्रापआउट बटिस्टा ब्राजील के सबसे रईस व्यक्ति हैं और विश्व के आठवें सबसे अमीर शख्स हैं।

मुकेश अंबानी—भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबनी की दौलत में जबर्दस्त गिरावट देखने को मिली है। 53 वर्षीय मुकेश अंबानी की कुल दौलत 27 अरब डॉलर है और मुकेश दुनिया के नौंवे सबसे अमीर शख्स हैं।

क्रिस्टी वाल्टन एंड फैमिली--- अमेरिका की क्रिस्टी वाल्टन जॉन वाल्टन की विधवा हैं, जॉन वाल्टन, वालमार्ट के फाउंडर सेम वाल्टन के बेटे थे।


बिल गेट्स ने दान कर दिया दुनिया के सबसे दौलतमंद होने का खिताब


बिल गेट्स अब बड़े पैमाने पर अपनी संपत्ति दान कर रहे हैं और पिछले साल उन्होंने अपनी आय का एक तिहाई दान कर दिया था। उनकी चैरिटेबल संस्था का नाम है बिल ऐंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन और यह संस्था दुनिया भर में स्वास्थ्य और विकास तथा अमेरिका में शिक्षा के लिए काम करती है।

एक जानकार का कहना है कि पिछले साल बिल गेट्स ने 28 अरब डॉलर दान कर दिए थे। फिलहाल गेट्स की संपत्ति 49 अरब डॉलर की है और वह दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर हैं मेक्सिको के कार्लोस स्लिम जिनके पास है 60 अरब डॉलर की। वारेन बफे तीसरे नंबर पर हैं
जिनके पास हैं 47 अरब डॉलर।

अगर बिल गेट्स लगातार दान नहीं करते होते तो उनके पास 88 अरब डॉलर की संपत्ति होती। भले ही वह अब दुनिया के सबसे दौलतमंद इंसान नहीं हैं लेकिन दुनिया के सबसे बड़े दानी जरूर हैं।

इस साल भी गेट्स दुनिया के तीन सबसे दौलतमंद लोगों में होंगे, इसमें कोई शक नहीं है।

Friday, March 4, 2011

Some Interview questions for IT Job

Entry-Level Positions

Network Administrator Positions

System Administration Position

General HR Questions

77. What would your coworkers say about you?